पॉलिसी के सात लाख निकालने के चक्कर में गंवा दिये 58 लाख रुपये

जामुड़िया थाना क्षेत्र के दहुका इलाके के निवासी व इसीएल कर्मचारी उदय राणा को साइबर अपराधियों ने 58 लाख रुपये का चूना लगा दिया.

आसनसोल/जमुड़िया. साइबर अपराधी आपकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. जामुड़िया थाने में दर्ज एक मामले से इस बात का फिर से एकबार खुलासा हुआ. जामुड़िया थाना क्षेत्र के दहुका इलाके के निवासी व इसीएल कर्मचारी उदय राणा को साइबर अपराधियों ने 58 लाख रुपये का चूना लगा दिया. श्री राणा पीएनबी मेटलाइफ की अपनी एक पॉलिसी के सात लाख रुपये निकालने के चक्कर में साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गये. अपराधियों ने श्री राणा को भरोसा दिलाया कि वे बैंक के अधिकारी हैं और वे उनका पैसा जल्द वापस दिला देंगे. जिसे लेकर वे लंबे समय तक उनका पैसा ठगते रहे. आखिरकार जबतक श्री राणा को समझ में आता कि वे साइबर अपराधियों के चंगुल में हैं, तब तक वे 58 लाख रुपये गंवा चुके थे. जिसकी शिकायत श्री राणा ने जामुड़िया थाने में दर्ज करायी. उनकी शिकायत के आधार पर जामुड़िया थाने में एक अज्ञात महिला और कथित तौर पर बैंक अधिकारी राजीव के खिलाफ कांड संख्या 68/25 में बीएनएस की धारा 318(4)/316(2)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >