रानीगंज. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के वार्ड 37 में भाजपा की ओर से विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व भाजपा प्रभारी आशा शर्मा ने किया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया. अभियान के दौरान भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह, संपा राय, बादशाह चटर्जी, तुषार कांति बनर्जी, मनोज ओझा, रवि केसरी, आनंद साव और रवींद्रनाथ राय सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा की.
तृणमूल के 15 साल के शासन पर प्रहार
जनसभा को संबोधित करते हुए आशा शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है.राज्य के शिक्षित युवाओं के पास रोजगार नहीं है, जिसके कारण उन्हें मामूली बेरोजगारी भत्ते के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है.बंगाल की जनता अब इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.
महिलाओं के लिए बड़े वादे, 3000 भत्ता व ””””लखपति”””” योजना
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए आशा शर्मा ने भाजपा की ओर से बड़ा चुनावी दांव खेला.उन्होंने कहा की वर्तमान में टीएमसी सरकार महिलाओं को जो सहायता दे रही है, भाजपा की सरकार आने पर उसे बढ़ाकर 3000 प्रति माह किया जाएगा. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी ताकि हर महिला ””””लखपति”””” बन सके उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसे भाजपा प्राथमिकता के आधार पर ठीक करेगी. आशा शर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे और भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर टीएमसी की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार”””” की राजनीति का पर्दाफाश करें.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.