बेहतर सेवाओं के साथ शुभदर्शनी अस्पताल फिर शुरू

रानीगंज के बांसड़ा स्थित शुभदर्शनी हॉस्पिटल प्रबंधन ने एक नयी ऊर्जा और संकल्प के साथ अस्पताल की सेवाओं को पुनर्जीवित करने का दावा किया है.

रानीगंज.

रानीगंज के बांसड़ा स्थित शुभदर्शनी हॉस्पिटल प्रबंधन ने एक नयी ऊर्जा और संकल्प के साथ अस्पताल की सेवाओं को पुनर्जीवित करने का दावा किया है. शनिवार को अस्पताल परिसर में उसके चेयरमैन रमेश मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में भविष्य की योजनाओं और हालिया सुधारों पर विस्तार से चर्चा की.

पिछली बातों को भूल नयी शुरुआत का आह्वान

इस दौरान रमेश मिश्रा ने साफ किया कि अतीत में अस्पताल के साथ क्या समस्याएं रहीं या क्या विवाद हुए, उससे उनका कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा, हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य बीती बातों को पीछे छोड़कर क्षेत्र के लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा प्रदान करना है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुरानी धारणाओं को छोड़कर वे स्वयं आकर अस्पताल में हुए बदलावों को देखें.

मिश्रा ने दावा किया कि शुभोदर्शनी हॉस्पिटल में वर्तमान में जो मेडिकल इक्विपमेंट (उपकरण) और सुविधाएं उपलब्ध हैं, वैसी सुविधाएं दुर्गापुर से लेकर आसनसोल तक के किसी अन्य नर्सिंग होम में नहीं हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ समय के लिए बंद हुए ऑपरेशन अब दोबारा शुरू कर दिए गए हैं.मरीजों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है.

कर्मचारियों की नियुक्ति और व्यवहार पर स्पष्टीकरण

अस्पताल के मैनपावर पर बात करते हुए रमेश मिश्रा ने बताया कि पहले यहाँ लगभग 180 कर्मचारी कार्यरत थे. वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या को पुनः उसी स्तर तक ले जाने के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा, .अस्पताल का हर कर्मचारी मरीजों और परिजनों के साथ बेहतर आचरण के लिए प्रतिबद्ध है। व्यवहार कुशलता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन व समस्त स्टाफ का एकमात्र लक्ष्य है कि यहां आनेवाले हर मरीज को अच्छी सेवा मिले, ताकि भविष्य में भी लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए इसी नर्सिंग होम पर भरोसा जतायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >