आज से बांकुड़ा में विराट हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन

भारत सेवाश्रम संघ द्वारा आयोजित हर बार की तरह इस बार भी श्रीमद् स्वामी प्रणवानंद महाराज की 125वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चार से छह मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है.

बांकुड़ा : भारत सेवाश्रम संघ द्वारा आयोजित हर बार की तरह इस बार भी श्रीमद् स्वामी प्रणवानंद महाराज की 125वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चार से छह मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है. साथ ही साथ धार्मिक कार्यक्रम के तहत विराट हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. आगामी चार मार्च से छह मार्च तक तीन दिन व्यापी उत्सव का आयोजन बांकुड़ा शहर के केंदुआडीही स्थित भारत सेवाश्रम संघ के प्रांगण किया जाएगा. उस बात की जानकारी भारत सेवाश्रम संघ की ओर से दी गयी है.

भारत सेवाश्रम संघ की तरफ से बताया गया आगामी चार मार्च को विराट धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों एवं स्वामीजी की उपस्थिति में प्रणवानंद शिशु उद्यान का उद्घाटन भी किया जाएगा. शोभायात्रा में देश के कोने कोने से भारत सेवाश्रम संघ के महाराज एवं स्वामी जी उपस्थित रहेंगे. जिनमें प्रमुख रूप से पांडू भारत सेवाश्रम, दिल्ली भारत सेवाश्रम, पुरी भारत सेवाश्रम, जम्मू भारत सेवाश्रम, अगरतला आश्रम, सिलीगुड़ी भारत सेवाश्रम के अलावा अन्य आश्रमों के स्वामी जी की उपस्थिति देखी जाएगी. वहीं पांच मार्च को गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

साथ ही साथ रक्षात्मक लाठी एवं छूरी खेल आकर्षण का केंद्र होगा. पांच मार्च को विराट हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन का आयोजन होगा. अंतिम दिन छह मार्च को प्रसाद वितरण के साथ साथ कराटे का प्रदर्शन भी होगा. शांति यज्ञ के माध्यम से उत्सव का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >