माध्यमिक परीक्षा : पहले दिन घर में छोड़ आया एडमिट कार्ड, पुलिस की मदद से दे सका परीक्षा
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के मलानदीघी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुलडीहा निवासी माध्यमिक परीक्षार्थी विश्वजीत कर्मकार उस समय परेशान हो गया, जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अपने बैग में एडमिट कार्ड नहीं पाया.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के मलानदीघी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुलडीहा निवासी माध्यमिक परीक्षार्थी विश्वजीत कर्मकार उस समय परेशान हो गया, जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अपने बैग में एडमिट कार्ड नहीं पाया. घबराहट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित पहल की. मलानदीघी पुलिस चौकी के सिविक वॉलंटियर ने छात्र को अपनी बाइक पर बैठाकर करीब चार किलोमीटर दूर उसके घर पहुंचाया. घर से एडमिट कार्ड लेकर वही सिविक वॉलंटियर विश्वजीत कर्मकार को समय रहते उसके परीक्षा केंद्र तक वापस ले आए. छात्र का परीक्षा केंद्र मलानदीघी दुर्गादास विद्यामंदिर स्कूल में निर्धारित था. सिविक वॉलंटियर बुधन सूत्रधर ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सिविक वॉलंटियर तैनात हैं, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी न हो. प्रथम दिन ही एक छात्र के एडमिट कार्ड भूलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए उसे घर तक पहुंचाया और पुनः परीक्षा केंद्र पहुंचाया. पुलिस और सिविक वॉलंटियर की इस पहल से छात्र का वर्ष बर्बाद होने से बच गया. विश्वजीत कर्मकार ने मदद के लिए सिविक वॉलंटियर और पुलिस की सराहना की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.