दुर्गापुर में बड़े ज्वेलरी शोरूम से जेवर खरीद अदा की फर्जीवाड़े की रकम, बैंक खाता फ्रीज

चुनौती. साइबर क्राइम के शातिरों ने उड़ायी व्यापारियों की नींद, यूपीआइ पर लेनदेन बना मुसीबत का सबब

आसनसोल साइबर क्राइम थाने में शोरूम के प्रबंधक ने की शिकायत दर्ज हुई प्राथमिकी दो अलग-अलग लेनदेन में 99,800 और 92,325 रुपये का यूपीआइ से किया भुगतान, कुछ देर बाद ही बैंक से आया मैसेज आसनसोल. साइबर अपराधियों ने पूरे देश में व्यवसायियों की नींद उड़ा कर रख दी है. युपीआई से भुगतान करनेवाला हर ग्राहक संदेह के घेरे में है. सामान बेचने के बाद बैंक से कब सूचना आ जाये कि युपीआई से जो पैसा प्राप्त हुआ है, वह ठगी किया हुआ पैसा है और आपका खाता फ्रीज किया जा रहा है. पूरे देशभर से यह मामला सामने आ रहा है. सोमवार रात को साइबर क्राइम थाना में एक ऐसा ही मामला दर्ज हुआ. तनिष्क के दुर्गापुर सिटी सेंटर शाखा के प्रबंधक ने तारकनाथ गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा कि दो ग्राहक सोने की खरीदारी की और नकदी के साथ युपीआई के माध्यम से एक ने 99,800 रुपये और दूसरे ने 92,325 रुपये का भुगतान किया. बिलिंग हुआ और भुगतान सफलतापूर्वक हो गया. उनके जाने के बाद ही एचडीएफसी बैंक से उन्हें सूचित किया गया कि युपीआई लेनदेन के उक्त दोनों मामलों में धोखाधड़ी के पैसे का उपयोग हुआ है, जिसके कारण बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है. श्री गांगुली की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में कांड संख्या 16/26 में बीएनएस की धारा 317(2)/318(4)/319(2)/61(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >