तट पर अवैध रूप से पेड़ काट नदी से बालू खनन चार ट्रैक्टर रेत जब्त

बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के वल्लभपुर आमार कुटी इलाके में कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से पेड़ों को काट कर चोरी-छिपे बालू खनन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बोलपुर.

बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के वल्लभपुर आमार कुटी इलाके में कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से पेड़ों को काट कर चोरी-छिपे बालू खनन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी सूचना के बाद बोलपुर वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर समस्त कटे पेड़ों को जब्त कर लिया.

सूचना पाते ही शांतिनिकेतन थाने की पुलिस भी पहुंची और ट्रैक्टरों के साथ चार ट्रॉली बालू जब्त की. वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से बालू माफिया वन विभाग के पेड़ों को काट कर बालू खनन कर रहे हैं. सूचना पाते ही वन विभाग हरकत में आया और उसकी टीम ने मौके पर पहुंच कर समस्त कटे पेड़ों को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोपाई नदी से बालू खनन पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे से बालू माफिया नदी तक रास्ता बना कर अवैध रूप से बालू खनन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >