तृणमूल कांग्रेस नेता की मौत को लेकर पहुंची फोरेंसिक टीम

टीम ने चावल, सीढ़ियों की रेलिंग, फांसी के लिए उपयोग की गयी रस्सी का माप समेत कई नमूने संग्रह किये और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की.

दुर्गापुर. दुर्गापुर के एक नंबर वार्ड अंतर्गत कमलपुर स्थित निखिल नायक के बागान बाड़ी से शनिवार दोपहर तृणमूल नेता निखिल नायक का रहस्यमय शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी.रविवार शाम फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने घटनास्थल कमलपुर पहुंचकर जांच शुरू की. टीम ने चावल, सीढ़ियों की रेलिंग, फांसी के लिए उपयोग की गयी रस्सी का माप समेत कई नमूने संग्रह किये और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की. इस दौरान दुर्गापुर थाने की पुलिस मौजूद थी.

हत्या या आत्महत्या? भ्रम गहराया

नेता की मौत के कारणों को लेकर रहस्य बरकरार है. शव के पास बेंच पर मांस और चावल पाये जाने से संदेह गहरा रहा है कि क्या खाने में जहर था. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर फंदे पर लटकाने का मामला है. डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस मौत को लेकर शहर में राजनीति गर्म हो गयी है. पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने इसे राजनीतिक हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी जांच की मांग की है. दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण घरुई ने भी उचित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार ने भी घटना पर दुख जताते हुए पुलिस जांच पर भरोसा जताया. उन्होंने घुटने मुड़े होने की स्थिति पर सवाल उठाते हुए फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >