सीमेंट फैक्टरी में पांच गार्डों को बनाया बंधक, रातभर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

बेखौफ बदमाशों ने रानीगंज थाना क्षेत्र के रोनाई इलाके में स्थित एक बंद सीमेंट कारखाना, सुमन एंड सोमा विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड में पांच गार्डों को बंधक बनाकर रातभर लूटपाट करके भोर में निकल गये.

आसनसोल/रानीगंज.

बेखौफ बदमाशों ने रानीगंज थाना क्षेत्र के रोनाई इलाके में स्थित एक बंद सीमेंट कारखाना, सुमन एंड सोमा विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड में पांच गार्डों को बंधक बनाकर रातभर लूटपाट करके भोर में निकल गये. ये अपराधी अपने साथ कारखाना के ट्रांसफॉर्मर से 1,000 किलो तांबा, दो एक्साइड बैटरी, एक इन्वर्टर, सीसीटीवी का डीवीआर, हार्ड डिस्क, राउटर, दो यूपीएस, टूल बॉक्स, दो सिमकार्ड आदि ले गये और कारखाना गेट पर लगे बायोमेट्रिक्स को भी तोड़कर चले गये. इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. कारखाना के प्रबंधक और प्लांट प्रभारी तमरेज आलम ने इसकी शिकायत रानीगंज थाना में दर्ज करायी. जिसके आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रानीगंज थाना में कांड संख्या 02/26 में बीएनएस की धारा 309(6)/324(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. जांच का दायित्व पंजाबी मोड़ फांडी के प्रभारी करतार सिंह को दिया गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश में विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

सुमन एंड सोमा विनकॉम प्लांट के प्रभारी श्री आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि रात 10:30 बजे कारखाना गेट के दाहिनी तरफ से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और गार्ड को पकड़ कर रस्सी से बांधा और एक कमरे में बंद कर दिया. तब कुल पांच गार्ड कारखाने में मौजूद थे. सभी के मोबाइल फोन ले लिये गये. दो बदमाश गार्ड की निगरानी कर रहे थे और बाकी के लोग प्लांट में कीमती सामान को समेटने में लगे थे. ये लोग धारदार हथियार के साथ लैश थे और सभी के चेहरे ढके हुए थे. भोर चार बजे तक ये लोग कारखाना में लूटपाट किया और फिर निकल गये. सारे बदमाश एक दूसरे से हिंदी में बात कर रहे थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >