दुर्गापुर : एसडीओ ऑफिस के बगल के जंगल में लगी आग

बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के बगल जंगल में आग लग गयी. इसकी सूचना पाकर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और जल्द ही आग पर काबू पा लिया.

दुर्गापुर.

बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के बगल जंगल में आग लग गयी. इसकी सूचना पाकर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और जल्द ही आग पर काबू पा लिया. इससे पहले आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे, पर इतना धुआं उठ रहा था कि अग्निशमन में दिक्कत हुई. सुबह जंगल में आग जलती देख कर दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. उसके बाद दमकलकर्मियों ने वहां पहुंच कर आग बुझा दी. दमकल अधिकारी असीम कुमार गायेन ने बताया कि आग तेज नहीं थी, लेकिन धुएं का गुबार आसमान में फैल गया था. हालांकि जल्द ही आग को बुझा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फी��� है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >