बंगाल में आये बाहरी जमींदारों को सिखाना होगा सबक

जिले के लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के मां फुलेरा मेला मैदान में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी अभिजीत सिन्हा के समर्थन में चुनावी जनसभा के मंच से तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला.

बीरभूम.

जिले के लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के मां फुलेरा मेला मैदान में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी अभिजीत सिन्हा के समर्थन में चुनावी जनसभा के मंच से तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला. कहा कि बंगाल की जनता का हक मार कर जो बाहरी जमींदारी यहां आकर वोट मांग रहे हैं, उन्हें कड़ा सबक सिखाने का वक्त आ गया है. भाजपा को घेरते हुए कहा कि यह पार्टी जात-पात धर्म आदि का भेदभाव फैला कर बंगाल को अशांत करना चाहती है. पर बंगाल की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी. जो लोग चुनाव आते ही बंगाल के लोगों को बरगलाने आ जाते हैं, इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. केंद्र की भाजपा सरकार को कोसते हुए अभिषेक ने कहा कि जो लोग बंगाल के लोगों के हक का पैसा मार कर बैठे हैं, इन बाहरी जमीदारों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है. बंगाल के लोगों के हक का पैसा मार कर उन्हीं से वोट मांगने आये हैं. लज्जा नहीं आती. इस बार इन बाहरी जमीदारों को वोट के माध्यम से सबक सिखाना होगा ताकि ये बंगाल की ओर नहीं आंख उठा सके. अभिषेक ने राज्य सरकार की ओर से जिले के विकास कार्यों की सराहना की.उन्होंने कहा जो कुछ काम बचा है वह भी जल्द पूरा हो जायेगा. अभिषेक ने आगे कहा कि इसी लाभपुर विधानसभा सीट से लोकसभा चुनाव में 45 हजार मार्जिन से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी की जीत हुई थी. इस बार विधानसभा चुनाव में अभिजित सिन्हा को साठ हजार से ज्यादा मार्जिन से जिताना होगा. जो लोग हमारे बंगाल के आवास योजना, एक सौ दिन काम का पैसा, जल जीवन का पैसा, सड़क रास्तों का पैसा रोक दिया,सर्व शिक्षा का पैसा रोक दिया है ,इस बार इन्हें असल शिक्षा देने का समय आ गया है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लख्खी भंडार का जो वादा किया उसे पूरा किया. यदि घर में चार पांच दस महिलाएं है तो सभी को लख्खी भंडार का लाभ मिल रहा है.

इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने चैलेंज करते हुए कहां की देश के जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां आप पता लगा लीजिए कि एक घर में कितनी महिलाओं को वहां की भाजपा सरकार लाभ दे रही है. मेरा चैलेंज है कि बंगाल की तरह किसी भी भाजपा वाली राज्य सरकार में लख्खी भंडार की तरह पैसा नहीं मिलता है. बंगाल की दो करोड़ 40 लाख माओ को हमारी सरकार लक्खी भंडार योजना का लाभ दे रही है. हम लोग कोई आश्वासन नहीं देते है हम लोग प्रतिज्ञा लेते है किसी भी योजना को शुरू करने से पहले की इसे करना है. जब तक बंगाल में मां माटी मानुष की सरकार रहेगी आजीवन आप लोग लख्खी भंडार आदि योजना का लाभ पाएंगे.अब दुआरें स्वास्थ्य शिविर दिया जायेगा. केंद्र की सरकार फंड दे या ना दे लेकिन हमारी सरकार हर योजनाओं को जारी रखेगी. हमारी नेत्री ने दस प्रतिज्ञा लिया है वह पूरा होगा.केंद्र में रहते हुए भी भाजपा सरकार का कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है. लेकर सब्जबाग दिखाती है भाजपा की सरकार. आम लोगों के लिए नहीं है भाजपा की सरकार .अभी हम लोग देख रहे है कि भाजपा के प्रार्थी घर घर पहुंच कर किसी का दाढ़ी बना रहे है, किसी का धान का बंडल बना रहे है कही ढोल बजा रहे है किसी का प्याज उखाड़ रहे है. मैं तो कहता हूं कि यदि आप के इलाके और घर भाजपा के प्रार्थी पहुंचे तो एक माह झाड़ू भी लगवा ले पता नहीं चुनाव के बाद ये लोग कहा लापता हो जायेंगे.राम नवमी के माध्यम से ये लोग राज्य में दंगा लगने की योजना बनाया था लेकिन इसी राज्य में दस दिन दुर्गापूजा होता है अन्य पूजा होता है कभी कोई अशांति नहीं होती है. भाजपा से सावधान होने की जरूरत है. इस दौरान मंच पर तृणमूल कांग्रेस के अन्य प्रार्थी भी मौजूद थे.

लाभपुर में अभिषेक की सभा के बाद मंच पर आग

जिले के लाभपुर से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी अभिजीत सिन्हा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करके पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के जाने के बाद मंच पर आग लग गयी. घटना के दौरान दमकलकर्मियों के मौजूद रहने के कारण तत्काल आग को नियंत्रित कर लिया गया. आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने सारी व्यवस्था को काम में लगाकर आग जल्द ही बुझा दी. दमकल अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी होगी. सभा के लिए बने मंच पर आग में कपड़े सुलगने लगे, पर दमकल की तत्परता से आग जल्द ही बुझा दी गयी. आग में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >