तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार. 3 दिन के लिए भेजा गया पुलिस सीमेंट पर। पुरुलिया: पुरुलिया जिले से अंधविश्वास और अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जिला अंतर्गत बोरो थाना क्षेत्र के आंकरो गांव में एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक सौमेन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है. आंकरो गांव के रहने वाले तांत्रिक सौमेन गोस्वामी ने इलाके की ही एक युवती को बहला-फुसलाकर एक सुनसान और खाली मकान में ले गया. वहां उसने तंत्र-मंत्र के बहाने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. मामला उजागर होते ही बुधवार को पीड़िता के परिवार ने बोरो थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया और गुरुवार रात आरोपी तांत्रिक सौमेन गोस्वामी को धर दबोचा. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. इसी के साथ अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का गोपनीय बयान भी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.
तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार.
पुरुलिया में तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने वाले ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार. | Prabhat Khabar Network