रसोई गैस की किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण का सहारा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम जनजीवन पर भी दिखायी देने लगा है.

दुर्गापुर.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम जनजीवन पर भी दिखायी देने लगा है. रसोई गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने एक सिलिंडर के बाद दूसरा बुक करने के लिए अब 25 दिन का इंतजार अनिवार्य कर दिया है. सिलिंडर के नियमों में बदलाव और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता के कारण शहर में इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग तेज हो गयी है. सिलिंडर बुकिंग के लिए लोगों की लंबी कतारें और घबराहट में इन उपकरणों की खरीदारी भी बढ़ गयी है.

शहर के बेनाचिटी सहित विभिन्न बाजारों में इन दिनों इलेक्ट्रिक उपकरण डिमांड में देखे जा रहे हैं.शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों के दुकानदारों के अनुसार मिडल ईस्ट में तनाव के कारण रसोई गैस की अनियमित उपलब्धता को लेकर पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन स्टोव की बिक्री बढ़ गई थी.वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में संसद में दिए गए भाषण में मौजूदा वैश्विक संकट के संदर्भ में सतर्कता बरतने की बात कहने और कोरोना काल को याद किए जाने से लोगो में अनजाना डर घर कर गया है. जिसके बाद से लोग अधिक सर्तक हो गए हैं.इन सब के बीच गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग अब वैकल्पिक साधन के रूप में इंडक्शन स्टोव खरीद रहे हैं.

शहर के बेनाचिटी इलाके में इलेक्ट्रिक उपकरण बिक्री करने वाले पवन बाजोरिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक उपकनो की बिक्री में काफी उछाल आया है. मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति को लोग पहले सीरियस नहीं ले रहे थे. लोगो को उम्मीद थी कि स्थिति कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगी. लेकिन बढ़ते तनाव के बीच रसोई गैस की किल्लत ने लोगो को इलेक्ट्रिक उपकरण खरीदने को बाध्य कर रही है. आम हो या खास वर्तमान में सभी इलेक्ट्रिक उपकरण के मुरीद बने हुए हैं.

बैकअप के लिए इंडक्शन की खरीद

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सभी घरों की जरूरत है. अगर किसी वजह से सिलेंडर की सप्लाई देर से मिलती है तो खाना बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीदना पसंद कर रहे हैं. इंडक्शन बिजली से चलता है और इसमें गैस की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह गैस के विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >