जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, सीमा क्षेत्र में दहशत

स्थानीय दीपक कुमार व पंचानन रजक ने बताया कि गुरुचरण सिंह रोज की तरह गाय-भैंस चराने नदी घाट पर पहुंचे थे.

पुरुलिया. जिले में झारखंड से लगी सीमा के पास बाघमुंडी थाना क्षेत्र के मारचा गांव में जंगली हाथी के हमले से गुरुचरण सिंह मुड़ा(70) नामक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गुरुचरण सिंह सुवर्णरेखा नदी के किनारे पशु चराने गये थे, तभी जंगल से निकले हाथी ने अचानक हमला कर दिया. स्थानीय दीपक कुमार व पंचानन रजक ने बताया कि गुरुचरण सिंह रोज की तरह गाय-भैंस चराने नदी घाट पर पहुंचे थे. हमले के दौरान दूर से चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन हाथी जंगल की दिशा में भाग गया. हमले में बुरी तरह घायल गुरुचरण सिंह को तत्काल पाथरटोली ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस व वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार हाथी झारखंड की ओर से भटक कर बंगाल में घुसा था. वन विभाग ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >