सांसद शताब्दी रॉय की कार पर फेंके अंडे, सिउड़ी में दिशा की बैठक के बाद हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सांसद शताब्दी रॉय की चलती कार पर अज्ञात बदमाशों ने अंडे फेंके. यह पहला मौका है, जब बागी गुट के किसी बड़े नेता पर अंडे फेंके गये हैं. बीरभूम जिले के सिउड़ी में चैताली मोड़ के पास चलती कार पर यह हमला हुआ. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

Egg Politics West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी में बुधवार को सांसद शताब्दी रॉय पर अंडे फेंके गये. तृणमूल कांग्रेस छोड़कर रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट (NCPI) की लोकसभा में उपनेता शताब्दी रॉय की चलती कार पर अज्ञात बदमाशों ने अंडे फेंके. घटना उस समय हुई, जब सांसद सिउड़ी स्थित जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में शामिल होने के बाद अपने आवास जा रहीं थीं.

पुलिस ने बनाया सुरक्षा घेरा, चैताली मोड़ पर हुआ हमला

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कुछ संदिग्ध लोग पहले से ही सांसद का इंतजार कर रहे थे. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया और शताब्दी रॉय को सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाकर वहां से रवाना कर दिया. जैसे ही उनका काफिला सिउड़ी के चैताली मोड़ के पास पहुंचा, पहले से घात लगाये बाइक सवारों ने उनकी कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ अंडे फेंके और फरार हो गये.

इलाके में तनाव, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

इस अप्रत्याशित घटना के बाद सिउड़ी के चैताली मोड़ और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हमलावरों की शिनाख्त के लिए पुलिस चैताली मोड़ और डीएम कार्यालय के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

पहली बार बागी गुट के नेता पर फेंका गया अंडा

यह पहला मौका है, जब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से बगावत करने वाले किसी बड़े नेता पर अंडा फेंका गया है. इसके पहले ममता बनर्जी गुट के नेताओं पर अंडे फेंके जा रहे थे. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, सांसद सौगत रॉय, महुआ मोईत्रा और कुणाल घोष जैसे बड़े नेताओं पर अंडे फेंके जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अभी अंडे बरस रहे थे, अब ईंटें चलेंगी, 2,000 से ज्यादा फरार पंचायत प्रधानों को मंत्री दिलीप घोष की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >