आसनसोल.
दुर्गापुर अमराई इलाके की निवासी व सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित युवती (19) ने पुलिस के नोटिस देने के बावजूद भी अदालत में आकर सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज नहीं करवाया है. युवती के इस बयान पर मामले का काफी कुछ निर्भर है. युवती को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है. सूत्रों के अनुसार सोमवार को युवती आसनसोल में एक बड़े कद के जनप्रतिनिधि से आकर मुलाकात की. हालांकि वह क्यों यह मुलाकात की? वह जनप्रतिनिधि से क्या मांग की है? यह रहस्य बना हुआ है. इसपर से जल्द पर्दा उठेगा. फिलहाल पुलिस को कांड के आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिल गयी है. सबकुछ सही रहा तो जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी. इस मामले को लेकर शिल्पांचल में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. भाजपा और तृणमूल आमने सामने है. भाजपा पुलिस की व्यर्थता साबित करना चाहती है तो तृणमूल पुलिस की तत्परता गिना रही है. गौरतलब है कि 13 फरवरी को दुर्गापुर की निवासी युवती अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्त तथा अपनी तीन सहेलियों के साथ बांकुड़ा में बिहारीनाथ घूमने गयी थी. वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. प्रेमी अभिषेक बर्नवाल और उसका साथी रोहित राय ने कथित तौर पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. जिसके बाद युवती को उसके बर्नपुर स्थित मामा के घर छोड़ गये. युवती की तबियत बिगड़ने पर उसे आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. छात्रा व उसके परिजनों ने यहां सामूहिक दुष्कर्म की बात नहीं बतायी. पुलिस को अपने सोर्स से इसकी जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया. उसके बाद पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करायी. घटना के 36 घंटे बाद आधिकारिक तौर पर पुलिस को शिकायत मिली. तबतक आरोपी फरार हो चुके थे.जिला अस्पताल में युवती से मिलने गये थे चारों आरोपी, सीसीटीवी से खुलासा
जांच के क्रम में पुलिस को जिला अस्पताल की सीसीटीवी का फुटेज मिला है. जिसमें रात के समय आरोपी चारों युवक सूचना मिलते ही पीड़िता से मिलने आये थे. लेकिन उससे मिल नहीं पाए. उन्हें डर हो गया कि युवती अस्पताल में पहुंच चुकी है, उसने यदि पुलिस को कुछ बता दिया होगा तो सारे फंस जाएंगे. वे लोग वहां से निकल गये. कांड के मुख्य आरोपी अभिषेक के रिश्तेदार व कथित तौर पर नेता ने मामले को रात में ही रफा दफा करने का प्रयास किया. लेकिन नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
