देउचा पचामी कोयला प्रोजेक्ट: 54 परिवार को हर माह 10 हजार रुपये भत्ता देगी ममता बनर्जी सरकार

deocha pachami coal block news: देउचा पचामी कोल प्रोजेक्ट बीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार में है. फिरहाद हकीम ने कहा कि जो लोग इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दे रहे हैं, उन्हें दो फेज में नौकरी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि कुल 354 लोगों को नौकरी मिलेगी. 238 लोगों को राज्य सरकार ग्रुप डी की नौकरी देगी.

deocha pachami coal block news: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में स्थित देउचा पचामी कोयला प्रोजेक्ट से प्रभावित 54 परिवारों को ममता बनर्जी की सरकार हर महीने 10 हजार रुपये भत्ता देगी. कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने शनिवार को सिउड़ी स्थित रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि 354 लोगों को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी.

बीरभूम के मोहम्मद बाजार में है देउचा पचामी कोल प्रोजेक्ट

बता दें कि देउचा पचामी कोल प्रोजेक्ट बीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार में है. फिरहाद हकीम ने कहा कि जो लोग इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दे रहे हैं, उन्हें दो फेज में नौकरी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि कुल 354 लोगों को नौकरी मिलेगी. 238 लोगों को राज्य सरकार ग्रुप डी की नौकरी देगी. इस अवसर पर इलाके के कई परिवार के सदस्यों को नियुक्त पत्र भी सौंपा गया. कार्यक्रम में मंच पर सांसद शताब्दी रॉय, जिला पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक के अलावा डीएम विधान राय भी उपस्थित थे.

Also Read: Birbhum: नियुक्ति पत्र देने आये अफसरों को देउचा पचामी के आदिवासियों ने खदेड़ा, कहा- आंदोलन जारी रहेगा

सीपीएम ने षडयंत्र कर टाटा को सिंगूर से भगाया था: फिरहाद हकीम

बीरभूम के देउचा-पचामी ओपन कास्ट कोयला खदान के लिए भूमि देने वालों को नौकरी असाइनमेंट समारोह में तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि मैं भी कह रहा हूं कि सीपीएम सरकार ने टाटा को षड्यंत्र करके सिंगूर से भगा दिया था. राज्य से टाटा को निकालने की साजिश सीपीएम ने ही रची थी.

तृणमूल ने खूब उछाला है सिंगूर का मुद्दा

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तृणमूल कांग्रेस की ओर से सिंगूर के मुद्दे को खूब उछाला जा रहा है. अभी हाल ही में मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा था की सिंगूर से माकपा ने टाटा भगा दिया था. इस कथन के बाद राज्य की राजनीति गरमा गयी. ममता बनर्जी के बयान पर हंगामा थमा भी नहीं था कि फिरहाद हकीम ने एक बार फिर वही बात दोहरा दी है.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी, आसनसोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >