जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिकनिक नहीं, बल्कि जर्जर सड़क से होने वाली जान-माल की हानि को रोकना है.

नये साल के जश्न के बीच जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंगाजलघाटी इलाके के ग्रामीणों ने जताया विरोध बांकुड़ा. कड़ाके की ठंड और अंग्रेजी नववर्ष के माहौल के बीच पिकनिक का आनंद छोड़कर ग्रामीण जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये. गंगाजलघाटी के बड़ाबाईद, रानीपुर, सीतारामपुर, घटकग्राम सहित करीब 10 गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिकनिक नहीं, बल्कि जर्जर सड़क से होने वाली जान-माल की हानि को रोकना है.

भारी वाहनों से सड़क बदहाल

ग्रामीणों के अनुसार, घटकपुकुर में स्थित एक निजी फैक्टरी के भारी ट्रक और ट्रेलरों के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं. इसके अलावा व्यावसायिक उद्देश्य से सड़क के किनारे मिट्टी और बालू का ढेर जमा कर दिया गया है, जिससे सड़क और संकरी हो गयी है.

धूल और हादसों से बढ़ी परेशानी अपल पाल, सत्य पाल, तुषार दत्ता, नवीन माल और गौतम बनर्जी सहित ग्रामीणों ने बताया कि भारी और अतिभारी वाहनों की आवाजाही से पूरा इलाका धूल से भर जाता है और कुछ भी दिखाई नहीं देता. सड़क किनारे मिट्टी जमा होने से हालात ऐसे हैं कि लॉरी या ट्रेलर गुजरने पर साइकिल चलाना भी मुश्किल हो जाता है. नियमित रूप से छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं. हाल ही में मोटरसाइकिल से गिरकर दो लोग घायल हुए, जबकि कई छात्र और दो किसान साइकिल से गिरकर चोटिल हो चुके हैं.

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों सुभाशीष राणा और भूदेव पाल ने बताया कि सड़क के किनारे जमा मिट्टी हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार से कई बार अनुरोध किया गया. इसी तरह घटकपुकुर स्थित निजी फैक्ट्री प्रबंधन से भी सड़क खाली कराने की अपील की गयी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

आंदोलन की मजबूरी

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से हर दिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, मरीज और कार्यालय जाने वाले लोग सफर करते हैं. वे नहीं चाहते कि किसी और की जान जाये. इसी कारण साल के पहले शनिवार और रविवार को पिकनिक के बजाय उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >