पटरी के पास मिला युवक का शव

बीते कुछ दिनों पूर्व रूपनारायणपुर रेलवे पुल के नीचे एक सुरक्षा गार्ड का शव बरामद हुयी थी.

आसनसोल. चित्तरंजन क्षेत्र के रूपनारायणपुर में रेलवे लाइन के नीचे मिहीजाम न्यू कॉलोनी पोखरतल्ला निवासी पंकज कुमार राम (27) नामक युवक का शव बरामद हुआ है. इस घटना को लेकर इलाके सनसनी फैल गयी. सूत्रों की मानें, तो प्रथमदृष्ट्या घटना ट्रेन की चपेट में आने से मौत की लग रही है. हालांकि जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. गौरतलड है कि बीते कुछ दिनों पूर्व रूपनारायणपुर रेलवे पुल के नीचे एक सुरक्षा गार्ड का शव बरामद हुयी थी. बाद में यहां कानगोई से सटे रेलवे लाइन पर एक और युवक का शव बरामद हुआ. पता चला है कि पंकज कुमार बीएससी पास है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले तीन सालों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस संबंध में जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों से विशेष अपील की है और कहा है कि वे विचलित होकर रेलवे लाइन पार न करें और जल्दबाजी में ट्रेन से न उतरें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >