जख्मी अफसर से घर जाकर मिले इसीएल के सीएमडी, सुरक्षा का भरोसा

इसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने छोरा 7/9 पिट्स के कार्यकारी प्रबंधक अमित कुमार पटेल के आवास पर पहुंच कर उनका हालचाल जाना.

अंडाल.

इसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने छोरा 7/9 पिट्स के कार्यकारी प्रबंधक अमित कुमार पटेल के आवास पर पहुंच कर उनका हालचाल जाना. कार्य के दौरान अमित कुमार पटेल पर हुए हमले और मानसिक उत्पीड़न की घटना के बाद सतीश झा ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

अधिकारियों की सुरक्षा पर जोर

सतीश झा ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अमित कुमार पटेल ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और डटे रहे, जो सराहनीय है. कंपनी ऐसे अधिकारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी. इसीएल के सीएमडी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसमें शामिल असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कोयला चोरी, स्क्रैप चोरी और बिजली चोरी जैसे अवैध कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे.

अवैध बिजली उपयोग से करोड़ों का नुकसान

सतीश झा ने बताया कि अवैध गतिविधियों के कारण ईसीएल को करीब 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि कंपनी का वार्षिक बिजली बिल 550 से 600 करोड़ रुपये तक आता है, जिसमें लगभग 250 करोड़ रुपये अवैध बिजली उपयोग से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ हिंसा की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कार्यस्थल पर सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >