ऑनलाइन मंगाये ढोकला में कीड़े मिलने का दावा

खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें अस्वस्थता और बेचैनी महसूस होने लगी.

खाने के बाद ग्राहक पड़ा बीमार दुर्गापुर. शहर की एक मशहूर मिठाई दुकान से मंगाए गए ढोकला में कीड़े मिलने का आरोप सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्राहक के बीमार पड़ने की बात भी सामने आयी है. घटना के बाद खाद्य गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार टाउनशिप इलाके के एक निवासी ने परिवार के लिए गुरुद्वारा इलाके स्थित मिठाई दुकान की शाखा से ऑनलाइन ढोकला ऑर्डर किया था. खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें अस्वस्थता और बेचैनी महसूस होने लगी. शक होने पर पैकेट की जांच करने पर ढोकला के अंदर और ऊपर लंबे सफेद कीड़े दिखाई देने का आरोप लगाया गया.

ग्राहक ने जताया रोष

ग्राहक ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मशहूर दुकान पर भरोसा कर खाना मंगाया गया था, लेकिन ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने घटिया और अस्वास्थ्यकर भोजन देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गयी और कई लोगों ने खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठाए.

दुकानदार की सफाई और जांच की मांग

दुकान के एक कर्मचारी ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि आम तौर पर पूरी सफाई और सावधानी के साथ भोजन तैयार किया जाता है. यदि ऐसा हुआ है तो ग्राहक की पहचान मिलने पर नया पैकेट भेजा जाएगा. स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से दुकानों के किचन और भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >