बुदबुद : रनडिहा डैम में डूबे युवक का शव बरामद

बुदबुद थाना क्षेत्र के रनडिहा डैम में चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद दामोदर नदी में नहाते समय एक दोस्त डूब कर लापता हो गया था. स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया.

पानागढ़.

बुदबुद थाना क्षेत्र के रनडिहा डैम में चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद दामोदर नदी में नहाते समय एक दोस्त डूब कर लापता हो गया था. स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया. मृत युवक का नाम धर्मेश खारकवास(22) और ठिकाना बुदबुद बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चारों दोस्त पिकनिक मनाने रनडिहा डैम गये थे, वहां खाने के बाद ये लोग नहाने के वास्ते नदी में उतरे थे. तभी धर्मेश फिसल कर गहराई में जाने से डूब गया. घटना की सूचना पाते ही बुदबुद थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को युवक की तलाश के लिए नदी में उतारा. लगभग दो घंटे के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >