बोलपुर में बड़ा कैश कांड : नाका चेकिंग में लग्जरी कार में मिला देशी-विदेशी नोटों से भरा बक्सा, 2 लोग हिरासत में

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक लग्जरी कार से नोटों से भरा बक्सा मिलने से हड़कंप मच गया. नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. कैश बरामदगी के टुलू मंडल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बड़ा कैश कांड सामने आया है. बीरभूम जिले के बोलपुर में नाका चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार में देशी-विदेशी नोटों से भरा बक्शा मिला. पुलिस ने संतोष शेख समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. टुलू मंडल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

इसी लाल कार में रखा था नोटों से भरा बक्सा.

महिदापुर में नाका चेकिंग के दौरान पकड़ी गयी कार

पुलिस ने बताया कि सोमवार को बोलपुर के महिदापुर इलाके में नाका चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान सिउड़ी की ओर से आ रही एक लग्जरी कार को संदेह के आधार पर रोका गया. उसकी तलाशी ली गयी, तो कार से एक बक्सा बरामद हुआ. इसमें भारतीय मुद्रा के साथ विदेशी करेंसी भी मिली. इसके बाद संतोष शेख समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

कार में नोटों से भरा बक्सा मिलने की खबर सुनकर देखने पहुंचे स्थानीय लोग.

किसके हैं पैसे, कहां से आये? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को पहले से कुछ इनपुट मिला था. इसी के आधार पर महिदापुर इलाके में नाका चेकिंग शुरू की गयी थी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है? इसे कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था? हिरासत में लिये गये दोनों लोगों के मोबाइल फोन, उनके कांटैक्ट्स, यात्रा के रूट और कार से जुड़ी तमाम जानकारियां जुटायी जा रही है.

कार की डिग्गी में रखा बक्सा. उस पर रखे नोट और मोबाइल फोन.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर छापा, संदूक से मिले करोड़ों रुपये और सोने के ढेर

टुलू मंडल कनेक्शन ने बढ़ाया रहस्य

देशी-विदेशी मुद्रा का बीरभूम के बालू माफिया टुलू मंडल से कोई कनेक्शन है या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है. खबर है कि पुलिस ने कार से बक्सा बरामद करने के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है. हालांकि, इसका पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: बीरभूम का पत्थर माफिया टुलू मंडल निकला नं-1 आयकरदाता, जानें कितना कमाया और कितना भरा टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >