तृणमूल बूथ अध्यक्ष के घर पर हुई बमबाजी, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

तृणमूल का कार्यकर्ता हुआ घायल

बर्दवान/पानागढ. पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के नव पाड़ा में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा तृणमूल के बूथ अध्यक्ष के घर पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं तृणमूल नेता के घर के पास मौजूद तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गयी. हालांकि उस वक्त पार्टी कार्यालय में मौजूद एक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गया. घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया. उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने तृणमूल बूथ अध्यक्ष शेख रबीउल के घर पर हमला किया था. यहां तक कि हमले में गोलियां भी चलायी गयीं. घटना में पार्टी कार्यालय में मौजूद तृणमूल कार्यकर्ता शेख नसीरुद्दीन घायल हो गये. उन्हें मंगलकोट ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. तृणमूल ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >