बिहार की तरह बंगाल जीतना चाहती है भाजपा : कीर्ति आजाद

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला.

एसआइआर एवं महापुरुषों के कथित अपमान के खिलाफ तृणमूल की सभा

दुर्गापुर के खुदीराम मैदान में जुटे सांसद, मंत्री और पार्टी नेता, भाजपा पर साधा निशानादुर्गापुर. रविवार को शहर के ट्रंक रोड संलग्न खुदीराम मैदान में तृणमूल कांग्रेस ने एसआइआर के नाम पर साजिश कर मतदाता सूची से नाम हटाने और बंगाल के महापुरुषों के अपमान के विरोध में विरोध सभा का आयोजन किया. सभा में दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद, पूर्व बर्दवान की सांसद डॉ शर्मिला सरकार, राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार, एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, राखी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भाजपा पर सांसदों का तीखा हमला

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठ के मुद्दे को बार-बार राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लाल किले के सामने हुए आतंकी हमले और जम्मू-कश्मीर की घटनाएं कैसे हुईं. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पकड़े गए 350 लोगों में से 270 नेपाली नागरिक निकले, इसके बावजूद भाजपा असली समस्या का समाधान किये बिना जनता को भ्रमित कर रही है.

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है. ठंड के मौसम में बुजुर्गों को हियरिंग के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है और बंगाल के लोगों को बांग्लादेशी बताकर मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश की जा रही है. बिहार की तरह बंगाल चुनाव जीतने की कोशिश भाजपा कर रही है.

बिहार मॉडल बंगाल में लागू नहीं होगा: प्रदीप मजूमदार

राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि भाजपा एसआइआर के जरिये बिहार की तरह बंगाल को भी जीतना चाहती है, लेकिन यह मंसूबा पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग सतर्क हैं और तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी लगातार एसआइआर को लेकर लोगों के बीच रहने का संदेश दे रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी असुविधा होगी, तृणमूल के कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे और किसी का नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जायेगा.

आंदोलन तेज करने का आह्वान

सभा में वक्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश की कड़ी निंदा की. साथ ही बंगाल की संस्कृति और महापुरुषों के सम्मान की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >