राष्ट्रपति के कथित अपमान के खिलाफ भाजपा का धरना

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रघुनाथपुर शहर में मार्च निकाल कर धरना प्रदर्शन किया.

पुरुलिया.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रघुनाथपुर शहर में मार्च निकाल कर धरना प्रदर्शन किया. रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. रैली में रघुनाथपुर के भाजपा विधायक विवेकानंद बाउरी समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार की निंदा करते हुए नारे लगाये. भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जायेंगी.

विवेकानंद बाउरी ने जताया रोष

इस मौके पर विधायक विवेकानंद बाउरी ने कहा कि जिस तरह राज्य में देश की प्रथम नागरिक और एक आदिवासी महिला का अनादर किया गया है, उससे ना सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार देश को कलंकित करनेवाला है. विवेकानंद बाउरी ने आगे कहा कि जो लोग राष्ट्रपति का निरादर करते हैं, उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस शासित सरकार आदिवासी समुदाय को सम्मान नहीं देती और उन्हें बार-बार लज्जित किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >