रघुनाथपुर में भाजपा के झंडे-बैनर हटाने का आरोप

रघुनाथपुर शहर में भाजपा के झंडे और बैनर उतारकर कूड़ेदान में फेंके जाने के आरोप को लेकर इलाके में शनिवार को व्यापक उत्तेजना फैल गई.

पुरुलिया.

रघुनाथपुर शहर में भाजपा के झंडे और बैनर उतारकर कूड़ेदान में फेंके जाने के आरोप को लेकर इलाके में शनिवार को व्यापक उत्तेजना फैल गई. भाजपा नेतृत्व का दावा है कि शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके समर्थकों ने यह घटना अंजाम दी. इस मामले को लेकर भाजपा ने रघुनाथपुर थाने में तृणमूल के रघुनाथपुर शहर सभापति प्रणब देवघरिया सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा नेतृत्व ने पुरुलिया-बराकर राज्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया. स्थानीय विधायक विवेकानंद बाउड़ी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम किया और जोरदार नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवरोध हटाने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई.

इसके बाद भाजपा नेता रघुनाथपुर थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया. यह धरना करीब दो घंटे तक चला. अंत में विधायक विवेकानंद बाउड़ी सहित भाजपा नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बैठक हुई. दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा ने सड़क अवरोध और धरना समाप्त कर दिया. उधर, तृणमूल कांग्रेस के रघुनाथपुर शहर सभापति प्रणब देवघरिया ने भाजपा के सभी आरोपों को आधारहीन बताया. कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए भाजपा ने खुद ही यह नाटक रचा और अपने झंडे-बैनर उतार कर कूड़ेदान में फेंकवा दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >