कल आसनसोल में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा, जोर-शोर से तैयारी

पश्चिम बर्दवान भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने बताया कि गुरुवार नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल के पोलो ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

आसनसोल.

पश्चिम बर्दवान भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने बताया कि गुरुवार नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल के पोलो ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है. सभा में आसनसोल महकमा के सातों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा दुर्गापुर महकमा और पुरुलिया व आसपास से बड़ी भीड़ के पहुंचने की संभावना है. आयोजकों ने एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान जताया है.

समय और व्यवस्थाएं तय

आयोजकों के अनुसार चुनावी सभा के लिए गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से लोग आने लगेंगे. प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर करीब 1:15 बजे तक चलेगा. मैदान में बैरिकेडिंग, पानी, स्वयंसेवक, स्वास्थ्य टीम और 10 से अधिक एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. दूर तक मौजूद लोगों के लिए एलईडी व जायंट स्क्रीन भी लगाये जायेंगे.

सुरक्षा और राजनीतिक दावा

सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम ने स्थल की जिम्मेदारी संभाल ली है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है. देबतनु भट्टाचार्य ने दावा किया कि इस सभा का असर पूरे आसनसोल संसदीय क्षेत्र में दिखेगा और भाजपा को सभी सातों विधानसभा सीटों पर लाभ मिलेगा. चुनावी सभा के मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, निवर्तमान विधायक व प्रार्थी अग्निमित्रा पाल व अन्य पार्टी उम्मीदवार मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >