पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के खोट्टाडीह कोलियरी इलाके में आवास खाली करने के नोटिस को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.
पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के खोट्टाडीह कोलियरी इलाके में आवास खाली करने के नोटिस को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी ने एक क्वार्टर की दीवार पर चस्पा नोटिस को हटाते हुए प्रबंधन पर तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.
भाजपा ने तृणमूल पर साधा निशाना
जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहले नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को घर खाली करने का नोटिस दिया जाए, उसके बाद ही अन्य लोगों से ऐसा कहा जाए. उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा मौजूद है, किसी को भी आवास खाली नहीं करना पड़ेगा.
तृणमूल ने भाजपा पर लगाया आरोप
वहीं तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी हालत में लोगों को घर खाली नहीं कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई नोटिस जारी हुआ है तो इसके पीछे भाजपा की भूमिका हो सकती है, क्योंकि संबंधित कंपनी केंद्र के अधीन है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि पार्टी आम लोगों के साथ खड़ी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.