रानीगंज में भाजपा ने पार्थ घोष पर खेला दांव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रानीगंज विधानसभा सीट से पार्थ घोष को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

रानीगंज.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रानीगंज विधानसभा सीट से पार्थ घोष को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस फैसले के बाद क्षेत्र के राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गयी है.

कानून से राजनीति तक का सफर

अंडाल के धूपचूरिया निवासी पार्थ घोष पेशे से अधिवक्ता हैं और भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं. हाल ही में वे पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पार्टी ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है. रानीगंज सीट पर पार्थ घोष का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के कालोबरण मंडल और माकपा के नारायण बाउरी से माना जा रहा है. राजनीतिक हलकों में उनकी उम्मीदवारी को नये समीकरण के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि शिक्षित और सक्रिय छवि के कारण पार्थ घोष को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल सकता है. अब देखना होगा कि रानीगंज की जनता इस नये चेहरे पर कितना भरोसा जताती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >