कुनुस्तोड़िया में वाहन के धक्के से बाइकर हुआ जख्मी, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही केंदा फाड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची.

जामुड़िया. जामुड़िया थाने के केंदा फांड़ी क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक कुनुस्तोड़िया मोड़ से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही केंदा फाड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की सक्रियता से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. इसके लिए इलाके के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.सड़क पर लगे अन्य कैमरों और मोबाइल टावर लोकेशन की भी मदद ली जा रही है.

स्थानीय लोगों का फूटा आक्रोश, मांगी सुरक्षा : कुनुस्तोड़िया मोड़ पर आए दिन होने वाले हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है.ग्रामीणों का कहना है कि यह मोड़ ””””डेथ ट्रैप”””” बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं.क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए.मोड़ पर उचित प्रकाश की व्यवस्था की जाये.

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कड़े कदम नहीं उठाए, तो यहाँ भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >