पश्चिम बंगाल : बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह गिरफ्तार, बाहुबली अकबर आलम जमशेदपुर से धराया

Big Breaking: बंगाल चुनाव 2026 के परिणाम के बाद से लगातार फरार चल रहे बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष असित सिंह को उनके भाई विश्वनाथ सिंह के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा बाराबनी के बाहुबली टीएमसी नेता अकबर आलम को पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर से पकड़ा गया है. क्यों हुई है इनकी गिरफ्तारी, पढ़ें डिटेल रिपोर्ट.

आसनसोल से शिवशंकर ठाकुर की रिपोर्ट

Big Breaking: पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस को कई बड़ी सफलताएं मिलीं. पुलिस ने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ब्लॉक प्रमुख असित सिंह और उसके भाई विश्वजीत सिंह को गुरुवार रात कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडीह से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को एक ढाबा के पास से पकड़ा गया. विश्वजीत सिंह ग्राम पंचायत का उप-प्रधान है. इतना ही नहीं, बाराबनी क्षेत्र के बाहुबली तृणमूल नेता अकबर आलम को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. उसे आजादनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. अकबर आलम अपनी बेटी की ससुराल में छिपा था.

14 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

इन सभी को बाराबनी थाना केस संख्या 98/28 (2021 चुनाव बाद हिंसा) मामले में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा कारणों से सभी को हीरापुर थाने में रखा गया है. शुक्रवार सभी को इन्हें अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस सभी की 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 मई से ही फरार थे तीनों टीएमसी नेता

4 मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ये तृणमूल कांग्रेस के ये तीनों नेता इलाके से फरार हो गये थे. इन पर कई मामले दर्ज हैं. इन्हें गिरफ्तार करने का पुलिस पर काफी दबाव था. आखिरकार इन तीनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. कुछ और नेता फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस को है.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी के करीबी तृणमूल नेता मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

कटमनी, वसूली और धमकी मामले में युवा तृणमूल नेता सुरंजन मंडल गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय लोगों ने बरसाये अंडे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >