सावधान! IIT हैदराबाद में दाखिले का ऑफिशियल ऑफर लेटर भेजकर लगा दिया 8 लाख का चूना

IIT हैदराबाद में बीटेक दाखिले का फर्जी ऑफर लेटर भेजकर एक महिला से 8 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर अपराधियों से सावधान रहने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

  • बीटेक कम्प्यूटर साइंस में बेटी के दाखिले के लिए वरिष्ठ इसीएल अफसर की पत्नी ने शिखर एजुकेशन कंसल्टेंट से किया संपर्क
  • हैदराबाद जाकर मिली कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों से, दाखिले का ऑफर लेटर मिलने पर किया 8 लाख का भुगतान, बाद में पता चला- सब फर्जी

सावधान! अगर आप भी अपने बच्चों के एडमिशन के लिए किसी कंसल्टेंट के टच में हैं, तो यह खबर आपके काम की है. एजेंसी को पैसे का भुगतान करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से छानबीन कर लें. ऐसा नहीं किया, तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं. बच्चों का एडमिशन कराने के नाम पर अभिभावकों को लूटने वाले गिरोह देश भर में सक्रिय हैं.

साइबर क्राइम थाना आसनसोल में एक केस दर्ज हुआ है. आइआइटी हैदराबाद में एडमिशन का ऑफिशियल ऑफर लेटर मेल पर भेज कर शातिरों ने इसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी से 8 लाख रुपए लूट लिये. वह अपनी बेटी के दाखिले के लिए शिखर एजुकेशन कंसल्टेंट संस्था के प्रतिनिधि के संपर्क में आयी, जिन्होंने महिला को चूना लगा दिया. घटना को लेकर साइबर क्राइम थाना आसनसोल में बीएनएस की धारा 316(2)/318(2)/319(2)/61(3)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

ऐसे छात्रा के परिजन को अपने जाल में फंसायाइसीएल अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि आइआइटी हैदराबाद में बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोग्राम में बेटी के दाखिले को लेकर उनकीपत्नी शिखर एजुकेशन कंसल्टेंट संस्था के प्रतिनिधि साहिल मधु बाकर के संपर्क में आयी. साहिल ने एडमिशन कराने में खुद को सक्षम बताने के लिए नकली एडमिशन कम्युनिकेशन और स्क्रीनशॉट शेयर किया.

इस पर उनकी पत्नी ने बेटी की 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट और जेइइ के डिटेल्स शेयर कर दिये. साहिल ने दावा किया कि आठ लाख रुपये के डोनेशन मॉडल से दाखिला हो सकता है, जिसकी रकम, ऑफिशियल एडमिशन ई-मेल मिलने के बाद नगद में देनी होगी. उसने देवकृष्ण नामक व्यक्ति को अपना सीनियर बता कर परिचय कराया और उसने एडमिशन प्रोसेस को लेकर भरोसा दिलाया.

बाद में प्रतिनिधि के कहने पर कबीर नामक व्यक्ति ने खुद को आइआइटी हैदराबाद एडमिनिस्ट्रेशन अथॉरिटी से होने का दावा करके महिला से संपर्क साधा और उन्हें हैदराबाद बुलाया. उसके कहने पर तीन अगस्त 2026 को उनकी पत्नी हैदराबाद गयी और अभिषेक नामक एक व्यक्ति से मिलीं.

उसने हैदराबाद के गाचीबोवली में एक कैफे से फिजिकल डॉक्युमेंट्स की कॉपी ली और उसी दिन रात 07:16 बजे बेटी के पते पर एक नकली कन्फर्मेशन ई-मेल भेजा गया, जिसमें आइआइटी हैदराबाद से एडमिशन का ऑफिशियल ऑफर होने का दावा किया गया. ई-मेल को असली मानकर उनकी पत्नी ने कैफे में ही अभिषेक को 8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया. चार अगस्त को पता चला कि पूरा काम फर्जी है और सबके मोबाइल स्विचऑफ मिले. उसके बाद अधिकारी ने साइबर थाने में आकर शिकायत दर्ज करायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv shankar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >