Bengal News: बंगाल में सुबह-सुबह लोहा कारोबारी की हत्या, नमाज पढ़ने जा रहे थे सरफुद्दीन

Bengal News: करीमडंगाल मस्जिद से महज 20 कदम की दूरी पर यह हत्या हुई है. बाइक सवार दो अपराधियों ने लोहा कारोबारी को गोली मारी है. मौके से हथियार बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bengal News: आसनसोल. बंगाल में सुबह-सुबह लोहा कारोबारी की हत्या कर दी गयी है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्नपुर में अपराधियों ने शनिवार की सुबह छह बजे इस वारदात को अंजाम दिया है. लोहा कारोबारी सरफुद्दीन को करीब 20 फुट दूरी से गोली मारी गयी है.

बाइक से आये थे दो अपराधी

सरफुद्दीन को गोली मस्जिद के रास्ते में मारी गयी है. पुलिस का कहना है कि वो प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सुबह छह बजे घर से पैदल ही मस्जिद जा रहे थे. करीमडंगाल मस्जिद में नामज पढ़ने जा रहे सरफुद्दीन पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हमला किया है. मस्जिद से 20 कदम की दूरी पर उन्हें गोली मारी गयी है. गोली की आवाज सुनकर इलाके में हलचल मच गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरफुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत करार दिया.

पिस्तौल और एक खोखा बरामद

पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है. आसपास के लोगों का कहना है कि एक राउंड ही फायरिंग हुई, दूसरी गोली फंस जाने के कारण फायरिंग नहीं हुई. इस दौरान अपराधी डर गये और पिस्तौल उनके हाथ हाथ से नीचे गिर गयी. आनन-फानन में अपराधी भाग गये. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है. घटनास्थल का कोई फुटेज अभी नहीं मिला है. घटना के बाद बर्नपुर इलाके में तनाव बना हुआ है.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- अब SIR का खेल खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >