बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी

West Bengal Election 2026 Durgapur Tension: बंगाल चुनाव 2026 के बीच दुर्गापुर में टीएमसी के प्रचार सामग्री को नुकसान पहुँचाने पर बवाल. रघुनाथपुर में दीवार लेखन पर पोता कीचड़. भाजपा ने बताया टीएमसी का चुनावी स्टंट.

Bengal Election 2026 Durgapur Tension| दुर्गापुर, नीरज श्रीवास्तव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार अभियान जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रहा है, राजनीतिक रंजिश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला शिल्पांचल के दुर्गापुर के नगर निगम वार्ड संख्या 1 अंतर्गत रघुनाथपुर इलाके से सामने आया है. दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के समर्थन में दीवारों पर लिखे गये नारे और उनके पोस्टरों पर कीचड़ पोत दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में तनाव है. सोमवार को जब स्थानीय लोगों ने दीवारों पर कीचड़ और फटे बैनर देखे, तो इलाके के तृणमूल कांग्रेस समर्थक उत्तेजित हो गये.

लक्ष्मी भंडार के प्रचार पर भी अज्ञात लोगों ने कीचड़ पोत दिया. फोटो : प्रभात खबर

TMC का आरोप- रात के अंधेरे में कायराना हरकत

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है. ब्लॉक नंबर 1 के अध्यक्ष राजीव घोष ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि विपक्ष में दिन के उजाले में मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए रात के अंधेरे में ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं. आरोप है कि न केवल दीवारें खराब की गयीं, बल्कि कई जगहों पर पार्टी के झंडे और बैनर भी फाड़ दिये गये. पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के पोस्टर पर कीचड़ पोत दिये गये हैं. टीएमसी का दावा है कि इसका मकसद इलाके में शांति भंग करना है.

इसे भी पढ़ें : किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

BJP का पलटवार- हार के डर से सहानुभूति का नाटक

तृणमूल कांग्रेस के सभी आरोपों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी हार निश्चित देखकर अब ‘सहानुभूति’ बटोरने के लिए खुद ही ऐसे नाटक कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता तृणमूल से मुंह मोड़ चुकी है. इसलिए वे ऐसे तरीके अपनाकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं. भाजपा ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन की पैनी नजर, तनाव बढ़ने का डर

चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने दुर्गापुर में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है, ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो. इससे पहले भी दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आ चुके हैं. इससे स्थानीय मतदाताओं की भी चिंता बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं

ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >