बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश डाउन, सभी 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : जीए मीर

Bengal Chunav 2026: जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर से लेकर मुंबई तक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश को एकजुट रख सकती है. उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस जीरो पर है. यह कोई शर्म की बात नहीं है. हालांकि, बंगाल चुनाव 2026 में पार्टी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तभी आगे की नर्सरी तैयार होगी. पूरी ताकत से बंगाल में चुनाव लड़ेंगे.

Bengal Chunav 2026| आसनसोल (पश्चिम बंगाल), संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश डाउन हो गया है. कैडर कमजोर हुआ है. इसने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की चिंता बढ़ा दी है. आसनसोल कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से रविवार को बर्नपुर मिड-टाउन क्लब में आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

एक साल में कांग्रेस का कैडर हुआ कमजोर – जीए मीर

आसनसोल में गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पिछले एक साल में जोश की कमी देखी गयी है. जहां भी गठबंधन हुआ है, वहां कैडर कमजोर पड़ा है. कार्यकर्ताओं में दिन-प्रतिदिन उत्साह की कमी आयी है. उनमें राष्ट्रीयता का भाव भी खत्म होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश जितने रंगों में बंटेगा, एकता कमजोर होती जायेगी.

कांग्रेस में देश को एकजुट करने की क्षमता – गुलाम अहमद मीर

जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर से लेकर मुंबई तक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश को एकजुट रख सकती है. उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस जीरो पर है. यह कोई शर्म की बात नहीं है. हालांकि, बंगाल चुनाव 2026 में पार्टी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तभी आगे की नर्सरी तैयार होगी. पूरी ताकत से बंगाल में चुनाव लड़ेंगे.

Bengal Chunav 2026: बंगाल में कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग क्या रिजल्ट देंगे, यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. बंगाल में कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि एक पार्टी एक एजेंडा तय करती है, दूसरी पार्टी दूसरा एजेंडा तय कर देती है. मीर ने कहा कि कांग्रेस को व्यावहारिक विकल्प के रूप में खड़ा होना होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आसनसोल में जिला कमेटी के निर्णय के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस – मीर

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आसनसोल में जिला कमेटी जो तय करेगी, पार्टी उसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी. जिला इकाई पर कोई दबाव नहीं होगा. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार, जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, इंटक नेता हरजीत सिंह और विभिन्न ब्लॉक के अध्यक्ष उपस्थित थे.

तृणमूल सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए काम करती है- मीर

जीए मीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब क्षेत्र में कई कल-कारखाने थे. हजारों लोगों को उन कल-कारखानों में रोजगार मिलता था. बंगाल से कांग्रेस सरकार के खत्म होने के बाद से कल-कारखाने बंद हैं. उन्होंने कहा कि तृणमूल सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए काम करती है.

कांग्रेस को अपने पैरों पर खड़ा होना होगा – गुलाम

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस को अपने पैरों पर खड़ा होना होगा. इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इससे पार्टी को ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक बार फिर औद्योगीकरण का दौर लौटेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में इस बार होगा ‘भयंकर खेला’, टीएमसी ने एक्स पर ये क्या लिखा

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदू एकजुट हों, तो बदल जायेंगी परिस्थितियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >