सैंथिया : मकान में धमाके से उड़ गया छज्जा

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी.

बीरभूम. शुक्रवार को सुबह जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के हातोड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सीजा दक्षिणग्राम में एक मकान में बम विस्फोट की घटना के बाद उक्त इलाके में हड़कंप मच गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान का एक खंभा व छज्जा उड़ गया. मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट की घटना के बाद मकान के मालिक शेख फिरोज ने तत्काल जेसीबी मशीन लगा कर उक्त स्थान से सबूतों को मिटाने की कोशिश की. क्षतिग्रस्त मकान के मलबों को वहां से आनन-फानन में हटवा दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. मौके से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें बारूद होने की आशंका है. स्थानीय लोगों की मानें, तो मकान के अंदर विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसका छज्जा उड़ गया. हादसे में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बम निरोधी दस्ते और फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी है. जल्द ही फोरेंसिक नमूने लिये जायेंगे, ताकि जांच में पता चले कि कैसा बम यहां मकान में मौजूद था. कहीं यहां बम बनाने का तो काम तो नहीं चल रहा था. बीरभूम के पुलिस अधीक्षक(एसपी) अमनदीप ने कहा कि उक्त मकान में विस्फोट हुआ है. मकान में बम था या बम बनाने का काम चल रहा था, इन सब पहलुओं की गहन पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >