काला धन लगा कर चुनाव जीतना चाहती है तृणमूल : अग्निमित्रा पाल

चंद माह बाद बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांकुड़ा व पुरुलिया जिलों में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है.

बांकुड़ा.

चंद माह बाद बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांकुड़ा व पुरुलिया जिलों में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में बांकुड़ा में आयोजित ‘मेगा चार्जशीट’ कार्यक्रम में भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि अवैध कोयला व बालू कारोबार से जुटाये गये धन का उपयोग तृणमूल कांग्रेस आनेवाले चुनाव में प्रभाव डालने के लिए करना चाहती है. गोवा के तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी अवैध पैसों के बल पर चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार ने संस्थागत रूप ले लिया है और सत्तारूढ़ दल उसी धन का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए करना चाहता है.

मंत्री पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान अग्निमित्रा पाल ने राज्य की खाद्य राज्यमंत्री ज्योत्सना मांडी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता सब देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी. मौके पर भाजपा के बांकुड़ा सांगठनिक जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी, विधायक नीलाद्रि शेखर दाना सहित अन्य जिला नेता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >