हड़ताल से आसनसोल में बंद रहे एटीएम, लेन-देन प्रभावित

हड़ताल के कारण आसनसोल सहित राज्यभर के बैंक बंद रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्राहकों को हुई काफी मुश्किल

आसनसोल. पूरे देश के साथ शिल्पांचल में भी मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग पर बैंक बंद होने से आम ग्राहकों को काफी परेशानी हुई और बैंक कार्यालयों के बाहर कर्मचारी व अधिकारी अपने हक में नारेबाजी करते नजर आये. आसनसोल. मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की. हड़ताल के कारण आसनसोल सहित राज्यभर के बैंक बंद रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एसबीआई के एटीएम और ऑटो टेलरिंग मशीन बंद होने के कारण नगद लेन-देन लगभग ठप रहा. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के बैंक यूनियन के पदाधिकारी सप्तऋषि मुखर्जी ने बताया कि वर्ष 2024 में इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच समझौता हुआ था, जिसमें तय किया गया था कि बैंक कार्य अवधि सप्ताह में पांच दिन होगी. हालांकि अब तक इस समझौते पर अमल नहीं हुआ, जिसके विरोध में मार्च 2025 में भी हड़ताल हुई थी. रूपम राय, जनरल सेक्रेटरी, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बताया कि इस संबंध में इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के साथ दो बार बैठक हो चुकी है, लेकिन पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की कोई तारीख नहीं बताई गई.

अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो भविष्य में रिले हड़ताल की योजना बनाई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >