आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद

आसनसोल में लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. 115 मिमी बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं और गरुई नदी का जलस्तर बढ़ गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई पुलों और मार्गों पर यातायात रोक दिया है.

आसनसोल से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Asansol Heavy Rain: पश्चिम बंगाल के आसनसोल और आसपास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से जनजीवन तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार से जारी तेज वर्षा का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि 24 घंटों में आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसकी वजह से शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं. दामोदर नदी की सहायक नदी गरुई का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

बैरिकेडिंग लगाकर नियंत्रित की जा रही आवाजाही

लगातार बारिश, जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शहर के संवेदनशील मार्गों और पुलों पर एहतियातन यातायात रोक दिया गया है. पुलिस और प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर लोगों एवं वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है.

  • पुलिसकर्मी लोगों को प्रतिबंधित और खतरनाक इलाकों में जाने से रोक रहे.
  • वाहनों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जा रहा है.
  • प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है.
  • प्रशासन की अपील- जलमग्न सड़कों और प्रतिबंधित पुलों से जाने का प्रयास न करें.
  • सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें.

आसनसोल में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार (2 सितंबर) को आसनसोल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. वातावरण में नमी का स्तर भी बहुत ज्यादा था. अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत रही.

ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से डूबा बोलपुर शहर, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात

गरुई नदी के आसपास विशेष निगरानी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 2 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक कुल 115.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसकी वजह से गरुई नदी के आसपास के निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

प्रशासन की अपील- नदी के आसपास न जायें लोग

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे गरुई नदी और उसके आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से न जायें. पानी के तेज बहाव और जलमग्न क्षेत्रों से दूरी बनाये रखने की भी चेतावनी लोगों को दी गयी है. प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें आज 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

कल्याणपुर हाउसिंग पुल पर ट्रैफिक बंद

कल्याणपुर हाउसिंग पुल सहित कई संवेदनशील पुलों और मार्गों पर यातायात को रोक दिया गया है. विशेष रूप से रेलपार क्षेत्र के कई पुलों और संपर्क मार्गों पर भी आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति या वाहन तेज बहाव अथवा जलमग्न खतरनाक क्षेत्रों में न जा सके. प्रशासन ने संकेत दिया है कि अन्य संवेदनशील मार्गों पर भी यातायात को रोका जा सकता है.

पुल के करीब पहुंचा गरुई नदी का पानी.

वैकल्पिक मार्ग से चल रहे वाहन, जलमग्न इलाकों में सुरक्षा बढ़ायी गयी

कई स्थानों पर सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रशासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जलभराव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में लो प्रेशर और साइक्लोन का असर, गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

शहर में सड़कों पर जगह-जगह गिरे पेड़

तेज बारिश के बीच रात में शहर में कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गये, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस, आसनसोल नगर निगम और प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रहीं हैं. सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है. टीमें प्रभावित मार्गों को साफ करके यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही हैं. हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, जिससे पता चल सके कि कितने पेड़ टूटे हैं और कितनी सड़कों पर पेड़ गिरे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >