आसनसोल क्लब की नयी कार्यकारिणी निर्वाचित, अमरजीत सिंह बरारा बने अध्यक्ष

आसनसोल क्लब के 2026-2028 सत्र के लिए अमरजीत सिंह बरारा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. पूरी कार्यकारिणी की सूची और चुनाव की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें.

आसनसोल. 107 वर्ष पुराने ऐतिहासिक द आसनसोल क्लब लिमिटेड के सत्र 2026-2028 के लिए अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ. अमरजीत सिंह भरारा अध्यक्ष, मनीष कुमार बागरिया बिट्टू उपाध्यक्ष, शोभन नारायण बसु मानद सचिव और मुरारी लाल अग्रवाल चाचा मानद कोषाध्यक्ष चुने गये.

चुनाव समिति की 29 अगस्त 2026 की स्क्रूटनी रिपोर्ट के अनुसार सभी 14 उम्मीदवारों के नामांकन क्लब के संविधान और निर्धारित नियमों के अनुरूप वैध पाये गये. किसी पद के लिए विरोध में अन्य नामांकन नहीं होने के कारण पूरी टीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

नयी कार्यकारिणी में अंकित अग्रवाल पसारी, मनीषा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पीयूष दारुका मोहित, रमेश गंभीर, अभिषेक गोपालका, विवेक खेतान मिक्की, राज कुमार लाल, मानस मजूमदार और रविंदर कुमार शर्मा पप्पू शर्मा सदस्य चुने गये. कोर्ट रोड स्थित क्लब परिसर में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई.

चुनाव समिति के प्रिजाइडिंग ऑफिसर सतीश कुमार सेठ और सदस्य सुरिंदर कुमार कमानी व सौरेन मित्रा ने निर्विरोध चयन की घोषणा की. वर्ष 1919 में स्थापित क्लब शहर की सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है. नयी कार्यकारिणी के सामने क्लब की विरासत और गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh vishwakarma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >