सियारसोल राज उच्च विद्यालय में सप्ताहव्यापी एनएसएस कैंप शुरू

सियरसोल राज उच्च विद्यालय के एनएसएस यूनिट की पहल पर 7 दिनों का वार्षिक विशेष शिविर लगाया गया. एनएसएस ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

रानीगंज.

सियरसोल राज उच्च विद्यालय के एनएसएस यूनिट की पहल पर 7 दिनों का वार्षिक विशेष शिविर लगाया गया. एनएसएस ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. ध्वजारोहण विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मुखर्जी ने किया. मौके पर पत्रकार विश्वनाथ बनर्जी, रानीगंज टीडीबी कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय, रानीगंज लायंस डीएवी विद्यालय की प्रिंसिपल मंदीरा डे मैडम तथा स्कूल मैनेजिंग कमिटी के सदस्य उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन, एनएसएस गीत और उद्घाटन संगीत की प्रस्तुति के माध्यम से आकर्षक वातावरण तैयार किया गया. इसके साथ ही ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कई जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए. प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अर्णब चक्रवर्ती ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया. बर्दवान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नवकुमार मंडल ने पर्यावरण प्रदूषण और खाद्य मिलावट के विषय में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया.

इसके अलावा, मनोचिकित्सक डॉ पार्थ प्रतिम कुंडू ने किशोरावस्था के शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों पर महत्वपूर्ण चर्चा की, जबकि ईएनटी सर्जन डॉ. अनिर्वाण घोष ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के विषय में जागरूकता बढ़ाई.

केवल सेमिनार ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा कार्यों में भी एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली. प्रोग्रामिंग ऑफिसर मृत्युंजय मंडल के नेतृत्व में उन्होंने रानीगंज के एनएसबी रोड के पास स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की.साथ ही, राजबाड़ी परिसर में स्थित पूर्व शिक्षक निवारण चंद्र घटक की स्मृतियों से जुड़े पार्क और समीपवर्ती पोखर घाट की भी साफ-सफाई की.

विद्यालय के सभी छात्रों के लिए निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया. कुल मिलाकर, इस विशेष शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं के भीतर सेवा की भावना, सामाजिक दायित्व और देश व समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का एक अनूठा प्रयास देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >