अग्निमित्रा की चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

आसनसोल में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वालों पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आसनसोल. आसनसोल नगर निगम में आयोजित ''मुखोमुखी'' जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद राज्य की शहरी विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि शहर की अधिकांश समस्याओं की वजह नियमों का सही ढंग से पालन नहीं होना है. कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अन्य अनियमितताओं के मामलों में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जायेगी. कानून का उल्लंघन करनेवालों पर, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, समान कार्रवाई होगी.

ग्रिवांस सेल व हेल्पलाइन से होगी निगरानी

अग्निमित्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने स्थायी ग्रिवांस सेल और हेल्पलाइन शुरू की है. ''मुखोमुखी'' कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक सीधे मंत्री, आसनसोल नगर निगम के प्रशासक, नगर आयुक्त, पुलिस और संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान तक उनकी नियमित निगरानी की जायेगी. मंत्री ने बताया कि जनसुनवाई में नाली, जलजमाव, सड़क, पेयजल, अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें मिली हैं. संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति में बाधा डालने वाले अवैध कनेक्शन और मोटर लगाकर अधिक पानी खींचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पानी सभी नागरिकों का समान अधिकार है और इसके दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Santosh vishwakarma

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >