दुर्गापुर में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत

शहर के स्टील टाउनशिप स्थित सेकेंडरी रोड इलाके में डेंगू के प्रकोप से मनोज कुमार दास (46) की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

दुर्गापुर.

शहर के स्टील टाउनशिप स्थित सेकेंडरी रोड इलाके में डेंगू के प्रकोप से मनोज कुमार दास (46) की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गुरुवार को सूचना मिलते ही राज्य स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मनोज दास पानागढ़ के एक क्लिनिक में कार्यरत थे. होली के समय से वे बुखार से पीड़ित थे, जिसे शुरू में सामान्य माना गया. बाद में उनकी हालत बिगड़ती गई और मुंह व नाक से खून आने लगा. 13 मार्च को उन्हें विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

इलाके में छिड़काव व निगरानी

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने इलाके में स्प्रे कराया और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया. निगम की प्रशासक आनंदिता मुखर्जी ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण डेंगू के मामले बढ़ने की शिकायत मिल रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

नगर विकास विभाग की सर्वे कर्मी कविता चौधरी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण डेंगू माना गया है. विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. प्रशासन ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >