एडीडीए के ड्रेनेज कैनल निर्माण को रुकवाया

राज्य सरकार की ओर से जनहित में विकास योजनाओं पर काम लगातार जारी है, लेकिन कई स्थानों पर स्थानीय स्तर पर विरोध और विवाद के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.

दुर्गापुर.

राज्य सरकार की ओर से जनहित में विकास योजनाओं पर काम लगातार जारी है, लेकिन कई स्थानों पर स्थानीय स्तर पर विरोध और विवाद के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. ऐसा ही एक मामला दुर्गापुर के वार्ड नंबर 20 के श्रीनगर पल्ली इलाके में सामने आया है. यहां तृणमूल कांग्रेस महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष मुनमुन सरकार पर आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीडीए) की ओर से कराये जा रहे ड्रेनेज कैनल निर्माण कार्य को रुकवाने का आरोप लगा है.

हालांकि इन आरोपों को मुनमुन सरकार ने निराधार बताया है. कहा गया है कि बारिश के मौसम में श्रीनगर पल्ली और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एडीडीए की ओर से करीब 99 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज कैनल निर्माण कार्य शुरू किया गया है. योजना के तहत नाले के ऊपर सड़क निर्माण का भी प्रावधान है. शनिवार को जब एडीडीए के इंजीनियर कार्य शुरू कराने पहुंचे तो उन्हें स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि मुनमुन सरकार स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं और तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए कार्य रुकवा दिया. एडीडीए के इंजीनियर उत्पल मुखर्जी ने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान किया जा रहा था, इसके बावजूद काम रोक दिया गया, जिससे मजदूर वापस लौट गए और कार्य बाधित हो गया. वहीं मुनमुन सरकार ने कहा कि उन्होंने कोई काम नहीं रुकवाया, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सामने रखने के लिए वहां पहुंची थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >