बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चला कर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बोलपुर एसडीपीओ रिकी अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जामबनी क्षेत्र के उदयपल्ली स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गयी. अभियान के दौरान गोदाम से 40 हजार 740 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई. पुलिस के अनुसार बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है.
सप्लाई से पहले बरामदगी रिमांड में आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी गोदाम से छोटे-छोटे पेटियों में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही छापेमारी कर पूरी खेप जब्त कर ली गई. बुधवार को आरोपी को बोलपुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई किन-किन इलाकों में होती थी, इन बिंदुओं पर रिमांड में पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बरामदगी को अभियान की अहम सफलता मान रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.