देशबंधु महाविद्यालय चित्तरंजन में मना एबीवीपी का पहला स्थापना दिवस (फो-215)

चित्तरंजन के देशबंधु महाविद्यालय में एबीवीपी का पहला स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

रूपनारायणपुर. देशबंधु महाविद्यालय, चित्तरंजन में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. महाविद्यालय में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज के वर्तमान व पूर्व छात्रों ने सोत्साह भाग लिया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस चित्तरंजन शाखा के प्रभारी प्रणव सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण किया और छात्रों को विद्यार्थी परिषद की भूमिका, उद्देश्य और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से अवगत कराया. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं. मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ता विभास हालदर मौजूद रहे. कार्यक्रम में एवीवीपी के गठन के उद्देश्य और देशभर में छात्रों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई. उपस्थित छात्रों ने संकल्प लिया कि आगे संगठन के माध्यम से शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन शिवा दास ने किया तथा कार्यक्रम में देशभक्ति गायन सुभाजीत ने पेश किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv shankar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >