कोल माफियाओं के अधीन है भाजपा जिला कार्यालय, दो नंबरी हैं सारे भगवाधारी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कोई भी सभ्य, शिक्षित व भद्र व्यक्ति भाजपा नहीं करता है.

आसनसोल/रूपनारायणपुर.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कोई भी सभ्य, शिक्षित व भद्र व्यक्ति भाजपा नहीं करता है. अपने-अपने इलाके जाकर देख लें, जितने भी चोर, बदमाश, नशेड़ी, माफिया, तोलाबाज, रेपिस्ट, धोखेबाज हैं, वही भाजपा करते हैं. जो भाजपा करते हैं, उनके ऊपर से लेकर नीचे तक देखिए, सिर के बाल से लेकर पैर के नाखून तक दो नंबरी हैं. भाजपा का जिला कार्यालय तो कोयला चोर और माफियाओं के अधीन है. शनिवार दोपहर को आसनसोल महकमा के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार विधान उपाध्याय के समर्थन में पानुड़िया हॉस्पिटल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल महासचिव श्री बनर्जी ने ऊक्त बातें कहीं. मंच में आसनसोल नॉर्थ क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक, जामुड़िया क्षेत्र के हरेराम सिंह, रानीगंज क्षेत्र के कालोबरन मंडल, पांडवेश्वर क्षेत्र के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर पूर्व क्षेत्र के कवि दत्ता, दुर्गापुर पश्चिम से तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के अलावा प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जल चटर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, उप सभाधिपति विष्नुदेव नोनिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे. श्री बनर्जी ने बाराबनी के उम्मीदवार व आसनसोल के मेयर की जमकर तारीफ की और जनता के प्रति अपने जिम्मेदारी को लेकर सजग रहने की भरपूर सराहना की. तृणमूल महासचिव ने लोगों से अपील किया कि बाराबनी सीट से श्री उपाध्याय को सिर्फ चौथी बार विजय दिलाना ही नहीं है, इतने वोटों के अंतर से जीत दिलाना है कि भाजपा को आगामी सौ वर्षों तक यहां से कोई उम्मीदवार न मिले. बाराबनी से भाजपा उम्मीदवार अरिजित राय को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह एक ऐसा उम्मीदवार है, जिसपर अपने ही पार्टी के नेताओं को जिला कार्यालय में बुलाकर पीटने का आरोप लगा है. उनके अपने ही पार्टी के नेता अरिजित राय पर जान से मारने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है. ऐसा कोई व्यक्ति जीतकर विधायक बनता है, तो जंगलराज कायम होगा.

वर्ष 2011 में तृणमूल के सत्ता में आने के बाद विकास पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड

श्री बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2011 में तृणमूल सत्ता में आने के बाद पहला काम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का गठन, बर्दवान से अलग पश्चिम बर्दवान जिला का गठन, काजी नजरुल विश्वविद्यालय की स्थापना, आसनसोल जिला अस्पताल को मल्टी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाना हर क्षेत्र में विकास हुआ.

अभिषेक ने की पांच प्रतिज्ञा, कहा : वादा निभाती है तृणमूल

श्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं कि लक्खी भंडार डबल किया जाएगा. भाजपा शाषित किसी भी प्रदेश में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, त्रिपुरा कहीं भी किसी ने लक्खी भंडार की तरह कोई योजना शुरू किया होगा, तो वोट नहीं मांगूंगा. पहला प्रतिज्ञा है कि लक्खी भंडार आजीवन चलेगा. दूसरी प्रतिज्ञा, केंद्र सरकार के पैसा नहीं देने के बावजूद भी वर्ष 2031 तक हर घर में नल के जरिये जल मिलेगा. तीसरी प्रतिज्ञा, दुआरे सरकार की तर्ज पर दुआरे स्वास्थ शिविर लगाया जाएगा. चौथी प्रतिज्ञा, हर वुजूर्ग को वृद्ध भत्ता आगामी छह माह के अंदर खाते में चला जाएगा और पांचवी प्रतिज्ञा, हर परिवार का अपना पक्का मकान होगा.

तृणमूल के ‘सेनापति’ का दिखा दम, सभा में पहुंचे लगभग सभी नेता

चुनाव की घोषणा होने के बाद से अपने उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्दवान जिला में दो सभाएं की. एक पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में और दूसरी रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में. पांडवेश्वर क्षेत्र दुर्गापुर से सटा होने के बावजूद भी दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम के उम्मीदवार इसमें शामिल नहीं थे. इसके अलावा आसनसोल साउथ और बाराबनी के उम्मीदवार भी नहीं पहुंचे. रानीगंज के सभा में भी यही चार उम्मीदवार उपस्थित नहीं थे. शनिवर को अभिषेक बनर्जी की सभा में जिला के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से कुल्टी और आसनसोल दक्षिण के उम्मीदवार को छोड़कर सभी क्षेत्र के उम्मीदवार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >