डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर

Abhishek Banerjee Jamalpur Rally: टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जमालपुर में चुनावी रैली के दौरान भाजपा शासित राज्यों में दलित और पिछड़ी महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया. उन्होंने मोदी सरकार की विफलताओं और ममता बनर्जी की योजनाओं पर विशेष रिपोर्ट भी दी.

Abhishek Banerjee Jamalpur Rally| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला. जमालपुर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी भूतनाथ मल्लिक के समर्थन में हुंकार भरते हुए अभिषेक ने कहा कि जो भाजपा बंगाल में नारी सुरक्षा पर सवाल उठाती है, वह अपने शासित राज्यों के रिकॉर्ड क्यों नहीं देखती?

नारी उत्पीड़न पर यूपी-राजस्थान के रिकॉर्ड देखें

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने खुले मंच से भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि विकास और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वे जहां चाहें और जिस तारीख को चाहें, डिबेट कर लें. उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाये.

  • डबल इंजन का सच : टीएमसी नेता ने दावा किया कि तथाकथित डबल इंजन वाली सरकार के राज्यों में सबसे ज्यादा दलित और पिछड़ी जाति की महिलाएं उत्पीड़ित होती हैं.
  • सीधी चुनौती : टीएमसी के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में महिलाओं से दुष्कर्म और उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले हैं. यह मेरा चैलेंज है, अगर मैं गलत हूं, तो भाजपा के लोग मुझसे आकर बहस करें.
  • बंगाल को बदनाम करने की साजिश : टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल सत्ता हथियाने के लिए बंगाल और ‘मां-माटी-मानुष’ की सरकार को बदनाम कर रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Abhishek Banerjee: विकास के मुद्दे पर ममता बनाम मोदी

केंद्र सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए अभिषेक बनर्जी ने 15 वर्षों के विकास का हिसाब मांगा.

  • कथनी बनाम करनी : ममता बनर्जी के भतीजे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने क्या किया और 15 वर्षों में ममता बनर्जी ने क्या किया, इसका अंतर साफ है. ममता बनर्जी जो वादा करती हैं, उसे पूरा करती हैं.
  • पुरानी यादें और जुमले : टीएमसी नेता ने याद दिलाया कि न तो किसी के खाते में 15 लाख रुपए आये, न ही हर साल 2 करोड़ नौकरियां मिलीं. काला धन वापस लाने और उसे लूटने वालों को पकड़ने में भी केंद्र विफल रहा है.
  • योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन : अभिषेक ने कहा कि दिल्ली में 2500 रुपए का वादा कर मुकर गये और बिहार में महिलाओं को दिये गये 10 हजार रुपए वापस लौटाने के लिए नोटिस जारी किया गया. इसके विपरीत, बंगाल में लक्ष्मी भंडार, युवा साथी और स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाएं धरातल पर सफलतापूर्वक चल रही हैं.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आते ही फिर गूंजा दामोदर सेतु का मुद्दा, 350 करोड़ का बजट और 300 गांवों के लोगों का दर्द, देखें Video

बंगाल में नहीं चलेगा बुलडोजर : अभिषेक बनर्जी

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में चल रहे बुलडोजर कल्चर पर तंज कसते हुए अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी कि मोदी जी का बुलडोजर बंगाल में नहीं चल पायेगा. यहां की जनता बहुत जागरूक है. वह जानती है कि कौन उनके हित में काम कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास विकास का कोई डेटा नहीं है. इसलिए वे राम, धर्म और जात-पांत का खेल खेलकर हिंदू-मुस्लिम के बीच भेद पैदा करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’

थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >