बीरभूम की नौ सीटों पर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रार्थी घोषित
राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने बीरभूम जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी.
राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने बीरभूम जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. हुमायूं ने कहा कि आम जनता उन्नयन पार्टी ने जिले की नानूर सीट से चिरन दास, लाभपुर सीट से समद शेख, बोलपुर सीट से सैयद सोहरावर्दी, सिउड़ी सीट से कोहिनूर खातून, सैंथिया सीट से अष्टम माल, मयूरेश्वर सीट से शेख कलीमुद्दीन, हासन सीट से सैयद उद जमां को अपना उम्मीदवार तय किया है.इसके अलावा नलहाटी सीट से हसीबुल शेख और दुबराजपुर सीट से शुभाशीष दास को प्रार्थी बनाया है. इसके अलावा, रामपुरहाट के लिए उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है. जबकि मुरारई सीट कथित तौर पर एआइएमआइएम के लिए छोड़ दी गयी है. मालूम रहे कि पूर्व बर्दवान जिले की कुल 16 सीटों में 12 सीटों पर भी हुमायूं कबीर ने अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.